February 5, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

विधान परिषद के चुनाव में भी मतदाता भाजपा के समर्थन में हैं : स्वतंत्र देव सिंह

KC NEWS। प्रदेश में हो रहे शिक्षक स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव की वोटिंग से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बन रहे नए भारत और नए उत्तर प्रदेश के निर्माण को गति देने के लिए प्रदेश में हो रहे विधान परिषद के चुनाव में भी मतदाता भाजपा के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र की सत्ता में रहते हुए देश को लूटा, तो उसकी बी-टीम सपा-बसपा ने भी पिछले 15 वर्षों में उत्तर प्रदेश की सत्ता में रहते हुए सिर्फ जातिवाद, वंशवाद को बढ़ावा देकर जनधन की लूट की। भाजपा की नीतियों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर विधान परिषद के चुनाव में भी पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की ओर से आयोजित मतदाता सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न कर मतदाताओं से संपर्क और संवाद स्थापित कर मतदान के दिन वोट डलवाने की जिम्मेदारी का निर्वहन करने को कहा है।

सम्मेलन में मतदाताओं ने भागीदारी कर पार्टी प्रत्याशियों की जीत का संदेश दे दिया है : प्रदेश महामंत्री

Advertisements
Panchayat Voice

पार्टी के प्रदेश महामंत्री व शिक्षक स्नातक विधान परिषद चुनाव के प्रभारी अमरपाल मौर्य ने बताया कि प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी द्वारा आयोजित किये जा रहे मतदाता सम्मेलन रविवार को सम्पन्न हो गए। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे मनायेाग से मतदाताओं के साथ सम्पर्क व संवाद स्थापित कर मतदाता पर्ची को पहुंचाने का कार्य किया है। पार्टी की प्रदेश भर में आयोजित सम्मेलन में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी कर पार्टी प्रत्याशियों की जीत का संदेश दे दिया है।

error: Content is protected !!