March 28, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

आरोप-प्रत्यारोप के बीच देवरिया में जिप अध्यक्ष का चुनाव संपन्न


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

देवरिया : नवनिर्वचित जिप अध्यक्ष गिरिश तिवारी।

42 मत पाकर भाजपा के गिरीश बने जिला पंचायत अध्यक्ष
आरोप-प्रत्यारोप दौर के साथ सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच यूपी के जनपद देवरिया में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव को लेकर जनपद के निर्वाचित सभी 56 जिला परिषद सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 42 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी गिरीश चन्द्र तिवारी जहां जिप अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए, वहीं सपा की उम्मीदवार शैलजा यादव को 11 मत मिलने से हार का सामना करना पड़ा। 3 मत अवैध पाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला पंचायत अध्यक्ष) सह डीएम आशुतोष निरंजन ने विजयी प्रत्याशी गिरीश चन्द्र तिवारी को प्रमाण-पत्र देकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा, सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी सहित भाजपा के सभी कदावर नेता मौजूद थे। विजयी होने के बाद नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष मंदिर पहुंचेख जहां माथा टेका और आशीर्वाद लिया। परिणाम आते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया।
देवरिया : सपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव।

Advertisements
Panchayat Voice

सपा जिलाध्यक्ष ने लगाया आरोप, कहा-भाजपा ने धन, बल और प्रशासन की मदद से चुनाव हराया
उधर, चुनाव परिणाम आने के बाद सपा खेमे में यूपी की सत्ताधारी भाजपा के प्रति खासा नाराजगी दिखी। बांस देवरिया स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर जुटे नेताओं ने भाजपा को एक सिरे से कोसना शुरू किया। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि जिले के मंत्री और सरकार के दबाव में जिला प्रशासन नतमस्तक दिखा। आरोप लगाया कि प्रशासन और भाजपा के लोगों ने मिलकर पार्टी की प्रत्याशी शैलजा यादव को जबरदस्ती चुनाव हराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धन, बल और प्रशासन की मदद से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हराने का कार्य किया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। जनता ने हमारे दल के जिला पंचायत सदस्यों को विजई बनाया है। जनता सब देख रही है, 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। कहा कि प्रशासन के सहयोग से भाजपा ने मनमाने तरीके से पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों को डरा, धमकाकर और उनके घर के लोगों को थाने में बैठाकर एफआईआर दर्ज कर, रासुका लगाकर, जेल भेज कर वोट लेने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय में मतदान के बाद 32 पुरुष व महिला नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय, विधान परिषद सदस्य रामसुन्दर दास निषाद, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व विधायक  गजाला लारी, सुरेश यादव, स्वामीनाथ यादव, जेपी जायसवाल, रामभुवाल निषाद, मनबोध प्रसाद, अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह, स्वामीनाथ भाई, पूर्व जिलाध्यक्ष रामईकबाल यादव, बाबूलाल यादव, गेना लाल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा, बृजेश यादव, विजय लक्ष्मी गौतम, रामाश्रय यादव पहलवान सहित बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!