March 15, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 11 आरोपियों को पुलिस ने उठाया, भेजा जेल


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

यूपी के जनपद देवरिया पुलिस ने जारी अभियान के तहत कई उपलब्धि हासिल की। अवैध शराब की खबर पर पुलिस ने दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की और लहन व भट्ठियों को नष्ट किया। इस कार्रवाई में इस धंधे में लिप्त 11 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया। खबर है कि पुलिस ने यह अभियान डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र के संयुक्त निर्देश पर चलाया था। इस अभियान की मॉनिटरिंग जनपद के सभी के एसडीएम, क्षेत्राधिकारी पुलिस व आबकारी विभाग के जिम्मेदरों ने की। पुलिस ने जनपद में चलाए गए अभियान के तहत 11 मामले दर्ज किया है।

एक वांछित आरोपी भी पकड़ा गया
पुलिस के अभियान में सदर कोतवाली पुलिस के हाथ एक मामले में वांछित आरोपी सत्यप्रकाश पाण्डेय उर्फ गोलू पाण्डेय पुत्र रमाकान्त पाण्डेय भी हाथ लग गया। पुलिस के मुताबिक उक्त आरोपी रामनाथ देवरिया उमानगर दक्षिणी का रहने वाला है। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने इसे भी जेल भेज दिया।
पुलिस ने की 61 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई
अभियान के तहत जनपद की पुलिस ने विभिन्न थानों में निरोधात्मक कार्रवाई की। इसके तहत पुलिस ने 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत 61 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।

Advertisements
Panchayat Voice

ई-चालान से पुलिस ने 149 वाहनों से वसूले  1 लाख 54 हजार रुपए
पुलिस ने शातिर अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए चलाए गए चेकिंग अभियान में भी पुलिस को सफलता मिली। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 149 वाहनों का ई-चालान कर 1 लाख 54 हजार रुपए की वसूली करने का रिकॉड बनाया।

आगे की खबरों के लिए आप हमारेWebsite पर बने रहें…

error: Content is protected !!