March 19, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

Indian Railway : स्टेशन पर यात्रियों को मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67
  • पूर्व मध्य रेल के सीतामढ़ी, बरौनी, दरभंगा, धनबाद और पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. बनेगा वर्ड क्लास स्टेशन  

पूर्व मध्य रेल के सीतामढ़ी, बरौनी, दरभंगा, धनबाद और पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. बनेगा वर्ड क्लास स्टेशन। यहां यात्रियों को दी जाएंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं। जी, हां Indian Railway ने इसकी घोषणा की है। स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत पूर्व में चयनित 5 स्टेशनों के अलावा सीतामढ़ी, दरभंगा, बरौनी, धनबाद और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित पूर्व मध्य रेल के और 5 स्टेशनों का पुनर्विकास कर उसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर डीविजन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गया, राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और सिंगरौली रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास के रूप में विकसित करने की पहल शुरू हो चुकी है। अब 5 और स्टेशनों के चयन के बाद पूर्व मध्य रेल में अब कुल 10 स्टेशनों का पुनर्विकास कर उसे अत्याधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। स्टेशनों के पुनर्विकास का जिम्मा रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को दिया गया है, जो इस कार्य को करेगा।

Advertisements
Panchayat Voice

पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को संरक्षा, बेहतर एवं सुखद यात्रा अनुभव और विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान करना है। स्टेशन को विश्वस्तरीय एवं अत्याधुनिक सुविधा से सुसज्जित करते हुए स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग का रूप दिया जाएगा, जहां वेंटिलेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था होगी। रेलवे की जमीन पर मॉल और मल्टीपर्पस बिल्डिंग बनाए जाएंगे। स्टेशन का विकास सौर ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता उपकरण और ‘हरित इमारत’ मानकों के अनुसार किया जाएगा।

रेल यात्रियों के स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान के लिए प्रवेश और निकास द्वार ऐसे होंगे, जिससे यात्रियों को भीड़-भाड़ का सामना नहीं करना पड़े। स्टेशन पर एक्सेस कंट्रोल गेट एवं प्रत्येक प्लेटफार्म पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाए जाएंगे, ताकि एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में यात्रियों को सुविधा हो। यात्रियों को प्रदान की जाने वाली आवश्यक सुविधाओं में खान-पान, वॉशरूम, पीने का पानी, एटीएम, इंटरनेट आदि शामिल  होंगे। इससे आम यात्रियों के साथ वरिष्ठ नागरिक विशेष रूप से लाभान्वित होंगे।

दिव्यांगजनों के लिए भी सभी सुविधाएं

पुनिर्वकास के क्रम में दिव्यांगजनों के लिए भी सभी सुविधाएं जैसे रैम्प, ब्रेल लिपि इत्यादि प्रदान की जाएंगी, ताकि दिव्यांगजन बिना किसी असुविधा के स्वयं भी रेल यात्रा करने में सक्षम हो सकें।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे website पर बने रहें…

error: Content is protected !!