February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

Tokyo Olympics 2020 : पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) खेलों में रविवार को ग्रेट ब्रिटेन को 2-1 से हराकर 41 वर्षों बाद पहली बार ओलंपिक के अंतिम चार में जगह बनायी। भारत सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन बेल्जियम से भिड़ेगा जिसने क्वार्टर फाइनल में स्पेन को 3-1 से हराया।

दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच खेला जाएगा। भारत की तरफ से दिलप्रीत सिंह (सातवें), गुरजंत सिंह (16वें) और हार्दिक सिंह (57वें मिनट) ने गोल किये। ग्रेट ब्रिटेन की तरफ से एकमात्र गोल सैमुअल इयान वार्ड (45वें) ने किया।

Advertisements
Panchayat Voice

भारत ने ओलंपिक में आखिरी पदक मास्को ओलंपिक 1980 में स्वर्ण पदक के रूप में जीता था लेकिन तब केवल छह टीमों ने भाग लिया था और राउंड रोबिन आधार पर शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला हुआ था। इस तरह से भारत 1972 में म्यूनिख ओलंपिक के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा है।

ये भी पढ़े : https://khabarichiraiya.com/41831-new-cases-of-corona-in-last-24-hours-541-deaths/

error: Content is protected !!