February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

24 घंटे में मिले 42797 कोरोना के नए मामले, 532 लोगों की मौत


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

देश में फिर एक बार 40 हजार से अधिक कोरोना केस आए हैं। बीते दिन 42,797 नए मरीजों की पहचान हुई। 41,869 ठीक हुए और 532 संक्रमितों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को 30,085 और मंगलवार को 42,530 केस आए थे। केरल में लगातार सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को यहां 22,414 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 108 संक्रमितों की मौत हुई।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

Advertisements
Panchayat Voice
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 42,797
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 41,869
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 532
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.18 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.09 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.26 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.04 लाख

भारत में अब तक 3 करोड़ 18 लाख 10 हजार 782 मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें से 3 करोड़ 9 लाख 67 हजार 223 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। 4 लाख 26 हजार 321 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज केरल राज्य में मिले हैं। बुधवार को यहां 22 हजार 414 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 108 संक्रमितों की मौत हुई। वहीं, मंगलवार को 23 हजार 676 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 37 लाख 55 हजार115 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 48 करोड़ 93 लाख 42 हजार 295 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16 लाख 64 हजार 30 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 47 करोड़ 48 लाख 93 हजार 363 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए देश के 8 राज्यों पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी में पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं, 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे website पर बने रहें…

error: Content is protected !!