February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

यूपी चुनाव 2022 : साइकिल यात्रा पर निकले अखिलेश यादव


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को साइकिल पर सवार होकर चुनावी यात्रा पर निकल पड़े। कार्यकर्ताओं में जोश भरा। समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र को याद करते हुए 2022 का चुनाव जीतने का संकल्प दिलाया। नौजवानों को बेरोजगारी के बहाने पुचकारा तो खाद, बीज, महंगाई के जरिए किसानों का मुद्दा भी उठाया। करीब छह किलोमीटर की यात्रा में चिलचिलाती धूप और उमस से पसीने से तर बतर नजर आए। लेकिन कार्यकताओं की नारेबाजी होते ही उनकी पैडल मारने की गति बढ़ाती रही।

अखिलेश यादव

प्रदेश कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। गाजे- बाजे के साथ कार्यालय पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं में गजब का जोश दिखा। सुबह करीब 11.15 बजे सिर पर लाल टोपी, काली जैकेट पहने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव साइकिल पर सवार हुए। खुद मास्क लगाया और साथ चल रहने वाले अन्य साइकिल यात्रियों को भी मास्क लगाने का इशारा किया। उनके पैडल मारते ही नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं का जत्था निकल पड़ा। कोई गले में भाजपा विरोधी नारा लिखा तख्ती लटकाए था तो कोई हाथ में झंडा लहरा रहा था। लोहिया पथ पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में हाथ मिलाने और पैर छूने की होड़ लग गई। यह देख सुरक्षा कर्मियों ने अपना घेरा बढ़ा दिया।

Advertisements
Panchayat Voice

फ्रंटल संगठनों की टीम भी सुरक्षा घेरा बनाकर चल रही थी। इस बीच विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। लारेटो चौराहा, जियामऊ, 1090चौराहा, सिरोज कैफे होते हुए दयाल चौराहा से जनेश्वर मिश्रा पार्क पहुंचे। यहां समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्रा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पूरा परिसर कार्यकर्ताओं से खचाखच भर गया। यात्रा के जरिए भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया गया।

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां को जेल भेजने, महंगाई, किसान कानून सहित भाजपा सरकार की ओर से किए गए अन्य कार्यों का भी विरोध किया गया। इससे पहले वह लखनऊ से उन्नाव तक रथयात्रा निकाल चुके हैं। सपा के लिए यह यात्रा काफी अहम है। पूर्व में भी इन यात्राओं के जरिए सपा सत्ता हासिल करने में कामयाब रही। वर्ष 2011 में हुए प्रयोग को नए सिरे से दोहराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे website पर बने रहें…

 

error: Content is protected !!