February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

देश में बीते 24 घंटे में 36083 नए केस , 493 लोगों की मौत

देश में कोरोना के मामले में जहां कमी देखी जा रही है वहीं रविवार को मृतकों की संख्या ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 36,083 नए मामले आए हैं जबकि 493 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, 37,927 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या  3,85,336 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,31,225 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,13,76,015 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,667 नए मामले आए थे जबकि 478 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 35,746 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए थे।

Advertisements
Panchayat Voice

केरल में बढ़ रहे मामले

केरल में शनिवार को 19,451 कोरोना के मामले सामने आए। 19,104 लोग स्वस्थ हुए और 105 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक कुल 36.71 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 34.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,499 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.80 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोरोना के मामले बढ़ने के कारण देश के आठ राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें… 

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!