February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

PM मोदी का लालकिले से चीन और पाक को कड़ा संदेश


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

नई दिल्ली : PM मोदी ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पल लालकिले से दिए गए भाषण के दौरान कई घोषणाएं की। उन्होंने भारत की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में भारत के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने से कोई भी बाधा रोक नहीं सकती।

इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान और चीन का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा और कहा कि भारत आतंकवाद और दूसरा विस्तारवाद जैसी चुनौतियों से लड़ रहा है और सधे हुए तरीके से बड़े हिम्मत के साथ दोनों का जवाब भी दे रहा है।

Advertisements
Panchayat Voice

चीन और पाकिस्तान दोनों को संदेश

प्रधानमंत्री ने कहा– ‘आज दुनिया, भारत को एक नई दृष्टि से देख रही है और इस दृष्टि के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं। एक आतंकवाद और दूसरा विस्तारवाद। भारत इन दोनों ही चुनौतियों से लड़ रहा है और सधे हुए तरीके से बड़े हिम्मत के साथ जवाब भी दे रहा है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का आज का भारत, बड़े लक्ष्य गढ़ने और उन्हें प्राप्त करने का सामर्थ्य रखता है। पीएम मोदी ने कहा आज भारत उन विषयों को भी हल कर रहा है, जिनके सुलझने का दशकों से, सदियों से इंतजार था।

PM मोदी ने किया सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र

PM मोदी ने अपने भाषण के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा, ‘सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके भारत ने देश के दुश्मनों को नए भारत के सामर्थ्य का संदेश भी दे दिया है। ये बताता है कि भारत बदल रहा है। भारत कठिन से कठिन फैसले भी ले सकता है और कड़े से कड़े फैसले लेने में भी भारत झिझकता नहीं है, रुकता नहीं है।’

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!