February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

बसपा नेता अजीत बालियान भाजपा में शामिल


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

यूपी में 2022 के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के पार्टी बदलने का दौर जारी है। सोमवार को बसपा नेता अजीत बालियान भाजपा में शामिल हो गए। लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। अजीत बालियान 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा, सपा और रालोद के संयुक्त प्रत्याशी थे। उनका मुकाबला सतीश गौतम से था।

अजीत ने कहा कि बसपा में काफी दिनों से घुटन महसूस कर रहा था। जनता के मुद्दों को अच्छे से उठा नहीं पा रहा था। वहां सब कुछ एक खांचे में तय होता है, इसलिए भाजपा में जनसेवक के रूप में काम करने का निर्णय लिया है। यहां राष्ट्रवाद की विचारधारा पर काम करूंगा। अजीत को भाजपा ज्वाइन कराने में सांसद सतीश गौतम का बड़ा योगदान बताया जा रहा है। सांसद ने कहा कि अजीत बालियान उनके मित्र हैं। सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखते हैं। इससे अलीगढ़ समेत कई जिलों को भाजपा को इसका लाभ मिलेगा। अजीत बालियान काफी समय से बसपा में थे। हालांकि, कई बार उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा उठती रही है। मगर, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Advertisements
Panchayat Voice

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के समय खैर विधायक अनूप प्रधान, जिला पंचायत सदस्य लाला प्रधान भी मौजूद थे। उधर, माना जा रहा है कि भाजपा जाटों के बीच अपनी पैठ और मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है। खैर और इगलास में जाटों को साधने में भी अजीत की अहम भूमिका रहेगी।

यह भी पढ़ें… 

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!