February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

टोक्यो पैरालंपिक: सुमित अंतिल ने भाला फेंक में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

भाला फेंक एथलीट सुमित अंतिल ने सोमवार को गोल्ड पर कब्जा जमाया। वह पुरुषों की भालाफेंक एफ64 स्पर्धा में विश्व रिकार्ड के साथ पहले स्थान पर रहे। सुमित ने फाइनल में 68.55 मीटर के थ्रो के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया।

सुमित ने पहले प्रयास में 66.95 मीटर दूर भाला फेंका जबकि दूसरे अटेम्पट में 68.08 मीटर थ्रो किया। उन्होंने तीसरे प्रयास में 65.27 मीटर का थ्रो किया और चौथे अटेम्पट में 66.71 मीटर दूर भाला फेंका। वहीं, सुमित ने पांचवें प्रयास में 68.55 मीटर का थ्रो कर कमाल ही कर दिया। उनका छठा और अंतिम थ्रो फाउल रहा। सुमित ने जहां गोल्ड जीता वहीं स्पर्धा का सिल्वर ऑस्ट्रेलिया के माइकल बरियन ने हासिल किया। बरियन ने 66.29 मीटर थ्रो किया। श्रीलंका के दुलन कोडिथुवक्कू ने 65.61 मीटर दूर ककर ब्रॉन्ज जीता। दूसरी ओर,भारत के संदीप एफ-44 क्लास में चौथे स्थान पर रहे। उन्होने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 62.20 मीटर का थ्रो किया।

Advertisements
Panchayat Voice

भारत को टोक्यो पैरालंपिक में पहला गोल्ड निशानेबाज अवनि लेखरा ने दिलाया। उन्होंने सोमवार को निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकार्ड की बराबरी की और पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को पीछे छोड़ा। अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। यह भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है। पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय महिला हैं।

अविन और सुमित के अलावा आज देवेंद्र झाझरिया, सुंदर सिंह गुर्जर और योगेश काथुनिया ने भी देश के लिए मेडल जीते। भारत अब तक कुल आठ मेडल जीत चुका है, जिसमें दो गोल्ड, चार सिल्वर और दो ब्रॉन्ज हैं। भारत ने ररिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मेडल की हैट्रिकलगाई थी यानी तीन मेडल हासिल किए थे।

यह भी पढ़ें… 

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!