February 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

पैरालंपिक में अवनि के बाद हरविंदर ने भी जीता ब्रॉन्ज मेडल


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

हरविंदर ने शूट आउट में जीत दर्ज करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। तीरंदाज हरविंदर सिंह ने कोरिया के किम मिन सू को हराकर टोक्यो पैरालंपिक की पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीता। भारत का टोक्यो पैरालंपिक खेलों में शुक्रवार के दिन का यह तीसरा मेडल है। भारत का टोक्यो पैरालंपिक में 13वां मेडल है।

इससे पहले, टोक्यो पैरालंपिक में भारत की शूटर अवनि लेखरा ने डबल धमाका किया। 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में पहली ही गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकीं अवनि ने 50 मीटर राइफल में भी ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना लगाया। क्वालीफायर में अवनि ने दूसरी पोजीशन पर रहते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

Advertisements
Panchayat Voice

भारत की तरफ से अवनि पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वालीं पहली महिला खिलाड़ी हैं। इससे पहले हाई जंप में आज ही प्रवीण कुमार ने देश को सिल्वर मेडल दिलाया।

यह भी पढ़ें… 

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!