March 24, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

टोक्यो पैरालंपिक में कृष्णा नागर ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड मेडल

टोक्यो पैरालंपिक में आज बैडमिंटन में भारत के पैरा-एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कृष्णा नागर ने पुरुष सिंगल्स के SH6 इवेंट में आज गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया है। हांगकांग के चू मान काई के खिलाफ खेले गए इस फाइनल मुक़ाबले में नागर ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। नागर ने तीन गेम के कड़े संघर्ष में 21-17, 16-21, 21-17 से गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इस मेडल के साथ ही भारत ने टोक्यो में जारी पैरालंपिक गेम्स में 5वां जबकि बैडमिंटन में दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टोक्यो पैरालंपिक में अब भारत के मेडल की संख्या 19 हो गई है जिसमें 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

Advertisements
Panchayat Voice

भारत के पैरा शटलर टोक्यो पैरालंपिक में अब तक 3 मेडल जीत चुके हैं जिसमें 2 गोल्ड और 1 सिल्वर शामिल हैं। इससे पहले प्रमोद भगत ने मेन्स सिंगल्स SL-3 में गोल्ड जबकि नोएडा के डीएम सुहास एलवाई ने SL-4 कैटेगिरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

बैडमिंटन में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल 

टोक्यो में ये भारत का अब तक का पांचवा गोल्ड मेडल है। साथ ही बैडमिंटन में ये इस पैरालंपिक में देश का दूसरा गोल्ड मेडल है। इस से पहले कल दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद भगत ने पुरुष सिंगल्स के SL3 गोल्ड मेडल जीता था। वहीं आज नोएडा के डीएम सुहास एल यथिराज ने भी आज पुरुष सिंगल्स के SL4 इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम लिया था।

यह भी पढ़ें… 

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!