February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

मुंबई में ‘निर्भया’ जैसी वारदात, रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

मुंबई में ‘निर्भया’ वारदात सामने आई है, जहां एक महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गय। रेप के बाद आरोपी ने महिला के  प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। यह शर्मनाक वारदात मुंबई के साकी नाका इलाके की है। जहां खैरानी रोड पर एक 30 वर्षीय महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और रेप के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। महिला को बहुत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।

इस मामले में जानकारी होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त साकी नाका थाने पहुंच गए। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में और भी आरोपी शामिल हो सकते हैं। पुलिस इस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। आगे की जांच जारी है।

Advertisements
Panchayat Voice

महिला के साथ जिस तरह की दरिंदगी की गई, उसे देखकर दिल्ली के निर्भयाकांड की यादें ताजा हो गई। अब जिस एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ के बाद ही पूरा मामला खुलकर सामने आएगा। हालांकि आरोपी के हवाले से पुलिस ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। एक अधिकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष में शुक्रवार तड़के 3.30 बजे एक फोन आया कि मुंबई के साकी नाका में खैरानी रोड पर खून से लथपथ एक महिला बेहोश हालत में पड़ी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले गई। जहां महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 307 के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!