February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

यूपी-मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बढ़ रहे डेंगू और वायरल फीवर के मामले


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

नई दिल्ली : देश में डेंगू औऱ वायरल फीवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यूपी, मध्य प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में डेंगू बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। जिससे देश की चिंता बढ़ गई है। यूपी और मध्य प्रदेश में इसका कहर सबसे ज्यादा सामने आ रहा है। यूपी के फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर का कहर थम नहीं रहा है। इसके अलावा कासगंज में भी केस तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, आसपास के राज्यों में भी बुखार के काफी मामले अचानक से बढ़ गए हैं। इनमें मध्य प्रदेश भी एक है।

फिरोजाबाद में 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत

Advertisements
Panchayat Voice

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर का कहर थम नहीं रहा है। जिले में 24 घंटे में रिकॉर्ड 14 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें आठ बच्चे शामिल हैं। शहर से लेकर देहात तक चीत्कार मची हुई है। नगर निगम के अलावा देहात क्षेत्रों में भी मौत के मामले सामने आए हैं। शनिवार को कुल मौत का आंकड़ा 135 पर पहुंच गया। उधर, कासगंज जिले में बुखार से छह मरीजों की मौत हो गई। बुखार से बच्चों व बड़े दोनों प्रभावित दिख रहे हैं। वहीं, अस्पतालों में बच्चों के बेड्स ज्यादातर भरे हुए हैं। नए मरीजों को इलाज के लिए जगह मिलने में परेशानी हो रही है। फिरोजाबाद के राजकीय मेडिकल कालेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में 24 घंटे में कराई गई एलाइजा जांच में 101 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वर्तमान में सौ शैय्या अस्पताल में 429 मरीज भर्ती हैं। इधर, निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सौ शैय्या अस्पताल में गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है।

क्या होते हैं लक्षण ?

डेंगू में आम फ्लू जैसे लक्षण उभरते हैं। ये लक्षण 2 से 7 दिन तक रह सकते हैं। डेंगू मच्छर के काटने पर 4 से 10 दिन में बीमारी पूरी तरह फैल जाती है। शुरुआत में सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मिचली आना, उल्टी, हड्डियों या मांसपेशी में दर्द, चकत्ते जैसे लक्षण होते हैं। अगर सही से इलाज न मिला तो यही सामान्य डेंगू गंभीर बन जाता है। इसमें पेटदर्द, खून की उल्टी, तेज सांस चलना, मसूड़ों से खून जैसी दिक्कत हो सकती है।

यह भी पढ़ें…

 

 

error: Content is protected !!