February 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

Pakistani: बलूच विद्रोहियों के हमले में 4 पाकिस्‍तानी सैनिकों की मौत


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

इस्‍लामाबाद : पाकिस्‍तान को एकबार फि‍र अपनी करतूतों का खामियाजा भुगतना पड़ा है। एक अधिकारी ने बताया कि देश के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तान के अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में कम से कम चार सुरक्षाकर्मी मारे गए जबकि दो अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्‍तानी अखबार डान के मुताबिक शनिवार को हरनाई जिले के खोसाट इलाके में फ्रंटियर कॉर्प्स के एक वाहन पर हमला किया गया। बताया जाता है कि एफसी के सैनिक जब गश्त कर रहे थे तब उनके वाहन को विस्फोटकों से लदे वाहन ने टक्कर मार दी जिसके परिणामस्वरूप चार सैनिकों की मौत हो गई और दो अन्‍य अधिकारी घायल हो गए।

Advertisements
Panchayat Voice

बीते शुक्रवार को बलूचिस्तान के आवारन जिले में भी हुए एक हमला हुआ था जिसमें दो सुरक्षाकर्मी मारे गए थे जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे। बताया जाता है कि इन हमलों में स्थानीय बलूच राष्ट्रवादी, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और तालिबान के आतंकी शामिल हैं। साल 2019 में अमेरिका ने बीएलए को आतंकी संगठन घोषित किया था। बीएलए बलूचिस्तान की आजादी के लिए पाकिस्तानी सरकार से लड़ रहा है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

 

error: Content is protected !!