February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

डेंगू का नया वैरिएंट DENV 2, यूपी के कई जिलों में कहर जारी


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

नई दिल्ली : देश के 11 राज्यों में डेंगू के नए वैरिएंट की पहचान हुई है जो स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय है। हालांकि डेंगू अभी नियंत्रण में है लेकिन इसके नए वैरिएंट डेंगू DENV 2 के कई मामले देश भर से सामने आ रहे हैं। बता दें कि डेंगू के अनेकों वैरिएंट- DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4 में DENV 2 या D2 सबसे अधिक खतरनाक है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डाक्टर बलराम भार्गव ने बताया कि यह वैरिएंट काफी खतरनाक है।

यूपी में कहर जारी

Advertisements
Panchayat Voice

सोमवार को आगरा में दो जबकि मैनपुरी और फिरोजाबाद में एक-एक मरीज की मौत हो गई। फिरोजाबाद में डेढ़ महीने से ज्यादा समय से बुखार का प्रकोप बना हुआ है। सोमवार तक मृतकों की संख्या 202 हो चुकी थी। सोमवार को सरकारी अस्पताल में ही 97 मरीज भर्ती कराए गए जबकि 89 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। आगरा में दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। एसएन अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 13 में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें आगरा के छह, फिरोजाबाद के तीन, हाथरस, एटा और मैनपुरी का एक-एक मरीज शामिल है। मैनपुरी में एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया। अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और एटा में डेंगू के मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!