February 8, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

उपेंद्र कुशवाहा बोले: गठबंधन नहीं होने की दशा में JDU यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

लखनऊ : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद राम नरेश कुशवाहा की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जदयू (JDU) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जदयू बीजेपी के साथ मिलकर लड़ना चाहती है। इस बाबत केंद्रीय स्तर पर बात हो रही है। यदि गठबंधन नहीं होता है तो हमारी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जदयू को राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त करने के लिए 13 सीटों की जरूरत है। इसे ध्यान में रखकर ही हम गठबंधन करेंगे।

Advertisements
Panchayat Voice

उपेंद्र कुशवाहा

जदयू की बात मानते तो नहीं होता लखीमपुर कांड

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी ने पहले ही कहा था कि किसानों की मांगों पर वार्ता कर आंदोलन को खत्म कराया जाए। यदि हमारी मांगों को मान लिए होते तो लखीमपुर कांड न होता। उन्होंने कहा कि एमएसपी को कानूनी रूप देकर आंदोलन को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने लखीमपुर खीरी के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव संगठन भैया हरिशंकर पटेल, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता डॉक्टर के के त्रिपाठी, शैलेंद्र वर्मा प्रदेश महासचिव, डॉ जितेंद्र सिंह प्रदेश सचिव, मनीष नंदन मीडिया प्रभारी, चौधरी जयवीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, संजय धनगर प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, आशीष सक्सेना प्रदेश महासचिव, राबिया बेगम प्रदेश महासचिव, पूनम सिंह प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, अमर सिंह कटियार प्रदेश प्रदेश कोषाध्यक्ष आदि वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता गण गर्मजोशी के साथ स्वागत किए।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें… 

error: Content is protected !!