March 13, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

इस भयंकर बीमारी के बावजूद जीवित है दुनिया की सबसे लम्बी महिला


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

इस दुनिया में हर किसी की अपनी अलग पहचान है। वहीं, एक ऐसी ही महिला है रुमेसा गेलगी जो दुनिया की सबसे लंबी महिला है। तुर्की की रहने वाली रुमेसा का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने पुष्टि की है कि दुनिया की सबसे लंबी महिला रुमेसा अब तक जिंदा है, जो कि काफी खतरनाक बीमारी से ग्रसित हैं।

रुमेसा गेलगी

24 साल की रुमेसा गेलगी की हाइट 7 फीट 0. 7 इंच है। रुमेसा को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा ‘दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला ‘ के रूप में पुष्टि की गई है। उन्हें सबसे लंबी जीवित महिला का खिताब भी दिया गया है। रुमेसा चाहती है कि लोग उसकी हाइट से प्रेरित हों। उनका मानना है कि हर नुकसान को फायदे में बदला जा सकता है। इतना ही नहीं उनका मानना है कि अपनी क्षमता के बारे में लोग जागरूक रहे और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। आपको बता दें कि रुमेसा वीवर सिंड्रोम से ग्रसित हैं। जिसके कारण उनकी हाइट बहुत ज्यादा बढ़ गई।  इस बीमारी ने उनकी चलने की क्षमता को काफी कम कर दिया है। कहीं आने-जाने के लिए रुमेसा को व्हीलचेर या फिर वॉकिंग फ्रेम की जरूरत पड़ती है।

Advertisements
Panchayat Voice

रुमेसा ने बनाया एक और रिकॉर्ड

रुमेसा ने कई युवाओं और उनसे बड़े लोगों को भी प्रेरित किया है। गौरतलब है कि साल 2014 में गेलगी ने दुनिया की सबसे लंबी जीवित किशोरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद अब उनका नाम सबसे लंबी जीवित महिला के तौर पर भी दर्ज हो गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का कहना है कि दूसरी बार रिकॉर्ड बुक में गेलगी का स्वागत है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें… 

 

error: Content is protected !!