February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

Priyanka Gandhi को हिरासत से छोड़ा गया, आगरा के लिए हुईं रवाना


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत से छोड़ दिया गया है जिसके बाद वो आगरा के लिए रवाना हो गईं हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर से प्रियंका को हिरासत में ले लिया था। प्रियंका गांधी आगरा जाना चाहती थीं, लेकिन उन्हें लखनऊ में ही हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया

प्रियंका गांधी आज आगरा जाना चाहती थीं, वे आगरा जाकर अरुण वाल्मिकि के परिवार से मुलाकात करना चाहती थीं, अरुण वाल्मिकि की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मृत्यु हुई है। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है, “अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई। उनका परिवार न्याय मांग रहा है। मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं। उप्र सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है।

Advertisements
Panchayat Voice

 

इससे पहले प्रियंका गांधी जब आगरा के लिए रवाना हुईं थी तो उनके काफिले को आगरा एक्सप्रेसवे के एंट्री प्वाइंट पर रोका गया था, काफिला रोके जाने को लेकर प्रियंका गांधी ने कड़ी आपत्ति जताई थी, उस समय प्रियंका गांधी ने कहा था, “मुझे आगरा जाने से किस कारण रोका है तो यही जानें, सिर्फ कांग्रेस के ऑफिस तक जाने की अनुमति है मुझे, कहीं भी जाने की कोशिश करती हूं तो रोक देते हैं, भगवान जाने क्यों ये लोग तमाशा करना चाहते हैं, मैने तो कहा है कि मैं जाऊंगी इंतजार करने के लिए तैयार हूं, हर बार बोलते हैं 144 लागू है कानून व्यवस्था का मसला है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें… 

error: Content is protected !!