February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

फ्लाइट मे अखिलेश यादव – प्रियंका गाँधी का हुआ सामना?


Notice: Trying to get property 'post_excerpt' of non-object in /home/u305984835/domains/khabarichiraiya.com/public_html/wp-content/themes/newsphere/inc/hooks/hook-single-header.php on line 67

लखनऊ : यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी आमने-सामने नजर आ रहे हैं। दरअसल, दिल्ली से लखनऊ आ रही फ्लाइट में कांग्रेस महासचिव और सपा अध्यक्ष का आमना-सामना हुआ। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने कुछ देर आपस में बात की. एक-दूसरे का हालचाल भी पूछा।

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार यानी आज दिल्ली दौरे पर थे। यहां उन्होंने सपा के संरक्षक और पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अखिलेश फ्लाइट से लखनऊ वापस लौट रहे थे। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इसी फ्लाइय से लखनऊ आ रही थीं. यूपी प्रभारी प्रियंका कल बाराबंकी में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करेंगी।

Advertisements
Panchayat Voice

साल 2017 में कांग्रेस और सपा का गठबंधन हुआ था। दोनों पार्टियों ने एक साथ चुनाव लड़ा. हालांकि, कांग्रेस को इस चुनाव में केवल 7 सीटों पर ही जीत हासिल हुई। जबकि सपा के 49 विधायकों ने कुर्सी पर कब्जा किया। इसके बाद दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था। वहीं, आज की फोटो वायरल होने के बाद एक बार फिर कयास लगाये जा रहे हैं कि क्या दोनों दलों के बीच एक बार फिर गठबंधन होगा?

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें… 

error: Content is protected !!