February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

बाराबंकी : जैदपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगी प्रियंका गांधी

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करने जा रही है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के हरख इंटर कालेज में प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। जनसभा को भी संबोधित करेंगी।

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की 7 प्रतिज्ञा

Advertisements
Panchayat Voice

कांग्रेस उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर 7 प्रतिज्ञा लेगी। जिसमें से एक लड़कियों के लिए 40 फीसदी टिकट और स्मार्ट फोन देने की पहली प्रतिज्ञा कांग्रेस ले चुकी है। बाकी की छह प्रतिज्ञा यात्राओं की घोषणा कल प्रियंका गांधी करेंगी। यात्रा के दौरान पार्टी के दूसरे नेताओं की जनसभाएं, नुक्कड़ सभाएं, शहरों और बाजारों में रोड शो, रास्ते में आने वाले मंदिरों में दर्शन, स्थानीय सतर पर सामुदायिक भोज, मोटरबाइक रैली आदि कार्यक्रम भी होंगे।

बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा की अगर बात करें, तो यह सीट कई मायनों में कांग्रेस के लिये अहम है। इसी सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया के एक बार फिर विधानसभा चुनाव लड़ना लगभग तय है। यहां कुर्मी, मुस्लिम, एससी और यादव मतदाताओं की एक बड़ी संख्या यही कारण है कि कांग्रेस ने जैदपुर के जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर यहां प्रियंका गांधी के कार्यक्रम रखा गया है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें… 

error: Content is protected !!