February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

बुंदेलखंड की धरती बांदा से चुनावी शंखनाद करेंगी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

  • केंद्रीय मंत्री ने कहा- चुनाव में हमें शत-प्रतिशत जीत हासिल करनी है

KC News | लखनऊ

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुंदेलखंड की धरती बांदा से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का शंखनाद करेंगी। पटेल 13 नवंबर को बांदा और महोबा में एवं 14 नवंबर को अयोध्या में जनसभा को संबोधित करेंगी। रविवार को पार्टी की उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।

Advertisements
Panchayat Voice

इस मौके पर अनुप्रिया पटेल ने पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश व समस्त जिलाध्यक्षों को विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत जीत हासिल करने का निर्देश दिया। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें और जनसंपर्क अभियान तेज कर दें। हर विधानसभा क्षेत्र में रोजाना दो से तीन चौपाल का आयोजन जरूर करें एवं लोगों को अपना दल (एस) के विचारों से अवगत कराएं।

अनुप्रिया पटेल

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि बैठक में पिछले महीने आयोजित समस्त कार्यक्रमों की माइक्रो स्तर पर समीक्षा की गई एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में रोजाना चौपाल का आयोजन किया जाएगा और पार्टी की नीतियों एवं हमारी नेता अनुप्रिया पटेल द्वारा सामाजिक न्याय के लिए निरंतर उठाए जा रहे मुद्दों से लोगों को अवगत कराया जाएगा।

सैकड़ों पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की:

इस अवसर पर विभिन्न दलों एवं संगठनों के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि देवीपाटन के मंडल उपाध्यक्ष विमल वर्मा, बहराइच के जिलाध्यक्ष रहे नंद किशोर पटेल व जिला उपाध्यक्ष डॉ.राजकिशोर पटेल, बनारस के मंडल महासचिव रामू गुप्ता, सोनभद्र के युवा मंच के जिलाध्यक्ष शिव पटेल, सोनभद्र के जिला मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश सिंह, सोनभद्र के कोषाध्यक्ष श्यामबहादुर पटेल, गोरखपुर निवासी प्रदेश व्यापार मंच के सचिव सीबी सिंह पटेल, सांस्कृतिक मंच के प्रदेश सचिव बनवारी लाल सिंह पटेल, महाराजगंज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल, एडवोकेट राजबहादुर सिंह पटेल, बरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश पटेल, चित्रकूट के मंडल अध्यक्ष एवं प्रवक्ता संतोष धुरिया, महाराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह पटेल सहित कई पदाधिकारियों ने अपने समर्थकों संग अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण की। इनके अलावा बहराइच के क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, कामरान अहमद खान, बाराबंकी निवासी उमेश चंद्र वर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अपना दल (AS) में शामिल हुयें यूनियन पदाधिकारी:

इनके अलावा रेलवे से सेवानिवृत आल इंडिया ओबीसी संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार पटेल, आल इंडिया ओबीसी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह, आइ इंडिया ओबीसी रेलवे कर्मचारी संगठन के जोनल अध्यक्ष कुंवर सिंह कुशवाह, आल इंडिया ओबीसी रेलवे कर्मचारी संगठन के सहायक मंडल सचिव रामविलास शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद, पूर्व मंडल सचिव आरएन यादव, बीएस फोर मिर्जापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पटेल ने अपने समर्थकों संग पार्टी में शामिल हुए।

अपना दल

इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कटियार, विधायक डॉ.लीना तिवारी, विधायक राजकुमार पाल, विधायक राहुल प्रकाश कोल, विधायक चौ.अमर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जवाहर लाल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव अवध नरेश वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र पाल, राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल, राष्ट्रीय सचिव एवं अस्थायी अपर अधिवक्ता तेजबली सिंह, विधि मंच के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट कुलदीप वर्मा, युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामसिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप पटेल, महिला मंच की प्रदेश सचिव सोनी गंगवार, प्रदेश सचिव शिल्पी द्विवेदी, प्रदेश सचिव अंकिता सचान, प्रदेश सचिव आशा अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, किसान मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कौशल सिंह, वरिष्ठ पदाधिकारी अंजनी मौर्य, विधि मंच के प्रदेश महासचिव नंद किशोर पटेल सहित अधिकांश पदाधिकारीगण उपस्थित थें।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!