February 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के अरबपति नंबर वन

Mukesh Ambani

नई दिल्ली : एशिया के सबसे बड़े रईस का ताज मुकेश अंबानी के सिर पर आ गया है। एक दिन पहले ही अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी एशिया के सबसे दौलतमंद अरबपति बने थे। गौतम अडानी को पहली बार ये सफलता मिली थी। हालांकि दोनों के बीच संपत्ति में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। आज दिन में कई बार एशिया के सबसे बड़े अरबपति की पोजीशन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

गौतम अडाणी कमाई के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर

गौतम अडाणी की संपत्ति पिछले एक साल में 1002 करोड़ रुपये प्रति दिन के हिसाब से 3,65,700 करोड़ रुपये बढ़ गई है। इस साल अब तक कमाई के मामले में भारतीय अरबपतियों में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन, गौतम अडाणी अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने एशिया के सबसे बड़े अमीर मुकेश अंबानी समेत दुनिया के बड़े रईसों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस साल अडाणी की संपत्ति में 52 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अडाणी से आगे केवल एलन मस्क, बर्नार्ड आर्नाल्ट रहे। अडाणी मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस, स्टीव वॉल्मर, लैरी एलिशन, वॉरेन बफेट जैसे टॉप-10 अरबपतियों को पीछे छोड़ दिया।

Advertisements
Panchayat Voice

अडानी समूह के शेयरों में शानदार तेजी

गौतम अडानी की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा 

पिछले एक साल में गौतम अडानी की संपत्ति में 55 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति में केवल 14.3 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!