March 24, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

देवरिया : जिलाधिकारी ने संविधान दिवस पर दिलाई शपथ

संविधान दिवस

KC News : देवरिया

संविधान दिवस के अवसर पर आज कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने संविधान निर्माताओं के योगदान को याद कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Advertisements
Panchayat Voice

संविधान निर्माताओं के प्रति व्यक्त की कृतज्ञता

उन्होंने कहा कि समस्त नागरिकों को संविधान निर्माताओं की मूल भावना के अनरूप संविधान का पालन करना चाहिए। सभी अधिकारियों- कर्मचारियों शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में संवैधानिक मर्यादा का पालन तथा नागरिकों के साथ प्रतिष्ठा एवं गरिमापूर्ण व्यवहार करना चाहिए। संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप सदैव समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली और लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलइडी वैन के माध्यम से किया गया, जिसे जिलाधिकारी सहित समस्त उपस्थित लोगों ने देखा।

संविधान दिवस

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) नागेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुँवर पंकज, एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!