February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद के बाद अब पडरौना नरेश आरपीएन सिंह ने भी कांग्रेस से दिया इस्तीफा

RPN SINGH

ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद के बाद अब पडरौना नरेश आरपीएन सिंह ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है

KC NEWS|ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद के बाद अब पडरौना नरेश आरपीएन सिंह ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। माना जा रहा है कि आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि कांग्रेस ने उन्हें यूपी चुनाव के पहले चरण में स्टार प्रचारक भी बनाया था, बावजूद इसके उनका कांग्रेस से मोहभंग हो गया।

Advertisements
Panchayat Voice

आरपीएन सिंह अपने राजनीतिक करियर में तीन बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में वह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस ने उन्हें झारखंड का प्रभारी भी बनाया था। पडरौना के राजा के तौर पर लोकप्रिय आरपीएन सिंह के पिता सीपीएन सिंह भी सांसद रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारेWebsite पर बने रहें…

error: Content is protected !!