February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

अपना दल एस ने मंत्री जयकुमार सिंह जैकी को बिंदकी से उतारा, एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

2017 में जहानाबाद से विधायक चुने गए थे जैकी

KC NEWS|फतेहपुर

Advertisements
Panchayat Voice

अपना दल (एस) ने उत्तर प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री जयकुमार सिंह जैकी को फतेहपुर जनपद की बिंदकी सीट से प्रत्याशी बनाया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में यह सीट अपना दल एस के कोटे में आयी है। श्री जैकी को बिंदकी से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी, अपना दल एस तथा निषाद पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा जय कुमार सिंह जैकी के समर्थकों में खुशी का माहौल है।

इससे पहले जय कुमार सिंह जैकी 2012 में फतेहपुर जनपद के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुने गए थे और उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार राज्य मंत्री बनाए गए। एनडीए गठबंधन में समझौता के तहत यह सीट अपना दल एस के कोटे में आयी है। इनकी पत्नी सुशीला सिंह मसौली विकास खंड से ब्लॉक प्रमुख हैं।

यह भी पढ़ें…

                                                                                                       आगे की खबरों के लिए आप हमारेWebsite पर बने रहें…

error: Content is protected !!