March 24, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

4 फरवरी से होगा नामांकन, तैयारियां पूरी ,नाम निर्देशन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी

  • नाम निर्देशन संबंधी समस्त कार्य कलेक्ट्रेट अवस्थित विभिन्न न्यायालय कक्षों में होगा सम्पन्न
  • नाम निर्देशन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी निर्धारित

KC NEWS|देवरिया  जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा षष्ठम चरण में सम्पन्न होने वाले विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिये नियत निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी, नाम निर्देशनो की संवीक्षा की तारीख 14 फरवरी, अभ्यर्थिताएं वापस लेने की अंतिम तिथि 16 फरवरी, मतदान की तिथि  03 मार्च तथा वह दिनांक जिसके पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जायेगा 12 मार्च निर्धारित है।

जिलाधिकारी ने बताया है कि आयोग के निर्देशानुसार मतदान का समय पूर्वान्ह 07 बजे से अपरान्ह् 06 बजे तक होगा। नाम निर्देशन संबंधी समस्त कार्य कलेक्ट्रेट अवस्थित विभिन्न न्यायालय कक्षों में 04 फरवरी के पूर्वान्ह् 11 बजे से अपरान्ह् 03 बजे तक होगा। विधान सभा 336- रूद्रपुर के रिटर्निंग आफिसर हेतु उप जिलाधिकारी रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय को नामित किया गया है एवं न्यायालय कक्ष के लिए न्यायालय अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) देवरिया कक्ष सं0 01 निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार 337- देवरिया के लिए रिटर्निंग आफिसर हेतु उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह को नामित किया गया है तथा न्यायालय कक्ष न्यायालय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी देवरिया कक्ष सं० 03  निर्धारित किया गया है। 338-पथरदेवा के लिए रिटर्निंग आफिसर हेतु अपर उप जिलाधिकारी  देवरिया अरुण कुमार को नामित किया गया है एवं न्यायालय उप जिलाधिकारी, देवरिया कक्ष सं० 04 निर्धारित किया गया है।

Advertisements
Panchayat Voice

ECI

339-रामपुर कारखाना के रिटर्निंग आफिसर हेतु अपर उप जिलाधिकारी सलेमपुर महेन्द्र कुमार को नामित किया गया है एवं न्यायालय कक्ष न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी देवरिया कक्ष संख्या 06 निर्धारित किया गया है। 340-भटपाररानी के लिए रिटर्निंग आफिसर हेतु उप जिलाधिकारी भाटपाररानी राजपति वर्मा को नामित किया गया है एवं न्यायालय कक्ष न्यायालय अपर जिलाधिकारी(वि/रा) देवरिया कक्ष संख्या 07 निर्धारित किया गया है। 341 सलेमपुर के रिटर्निंग आफिसर हेतु उप जिलाधिकारी सलेमपुर गुंजन द्विवेदी को नामित किया गया है एवं न्यायालय कक्ष न्यायालय उप संचालक चकबन्दी देवरिया कक्ष स० 08 निर्धारित किया गया है। विधानसभा 342-बरहज के रिटर्निंग आफिसर हेतु उप जिलाधिकारी बरहज ध्रुव कुमार शुक्ला को नामित किया गया है एवं न्यायालय कक्ष न्यायालय मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया कक्ष स० 09 निर्धारित किया गया है। नामनिर्देशन पत्र 04 फरवरी से 11 फरवरी तक (लोक अवकाश के दिनों को छोड़कर) संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय कक्ष से पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्राप्त किये जा सकेगें।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारेWebsite पर बने रहें…

error: Content is protected !!