February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

UP Assembly Election-2022 : 11 जिलों के 623 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 10 फरवरी को, 58 सीटों पर होगी वोटिंग

UP Assembly Election-2022  :

  • थमा पहले चरण का चुनाव प्रचार, पहले चरण में योगी सरकार के 9 मंत्रियों की होगी परीक्षा 

खबरी चिरईया। UP Assembly Election-2022 : 18वीं विधानसभा के गठन के लिए 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान वाले पश्चिमी यूपी के 11 जिलों में प्रथम चरण की 58 सीटों पर वोटिंग को लेकर मंगलवार को चुनाव प्रचार थम गया। इन जिलों में 623 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनके र्भाय का फैसला 10 फरवरी को होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

पहले चरण के मतदान में योगी सरकार के 9 मंत्रियों की परीक्षा होगी। इनमें चीनी उद्योग एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा, पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, समाज कल्याण राज्य मंत्री जीएस धर्मेश, वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा और जलशक्ति व बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक का नाम शामिल है। प्रथम चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जनपद शामिल है, जहां मतदान होना है।

Advertisements
Panchayat Voice

इन जिलों में 21 जनवरी तक नामांकन हुआ था। इनमें नौ सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 10 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने के साथ ही शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए  हैं।

यह भी पढ़ें…

                                                                                 आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!