February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

दिल्ली के गोकलपुरी में आग लगने से सात लोगों की मौत, 30 झोपड़ियां जलकर राख

खबरी चिरईया|

दिल्ली के गोकलपुरी थाना क्षेत्र के गोकलपुर गांव में शुक्रवार रात करीब 1 बजे आग लगने की सूचना मिली। बचाव और निकासी के लिए दिल्ली पुलिस की टीमों के साथ 15 दमकल गाड़ियां भेजी गईं। 7 जले हुए शव भी बरामद हुए, आग लगने से 30 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं,विस्थापितों के लिए भोजन और आश्रय की व्यवस्था की जा रही है।

Advertisements
Panchayat Voice

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट किया, ‘सुबह सुबह ये दुःखद समाचार सुनने को मिला। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।’

उत्तर पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि गोकलपुरी थाना क्षेत्र में रात लगभग एक बजे आग लगने की सूचना मिली। तत्काल टीम को मौके पर बचाव उपकरणों के साथ भेजा गया। उन्होंने बताया कि हमने अग्निशमन विभाग से भी संपर्क किया, जिसने त्वरित कार्रवाई की। हम तड़के चार बजे तक आग बुझा सके तब तक सात लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी। आग लगने से 30 झोपड़ियां जल गईं।

यह भी पढ़ें… 

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!