March 21, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

मुख्यमंत्री एवं मंत्री गण को शपथ की हार्दिक शुभकामनाएं : हृदय नारायण दीक्षित

यूपी विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने प्रदेश के कर्मठ, कर्मयोगी, विकास पुरुष एवं सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमण्डल के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले मंत्रीगण को भी शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गठित मंत्रिमण्डल पूर्व की भांति प्रदेश में 24 करोड़ जनता के विकास एवं उन्नयन का मार्ग प्रशस्त करेंगा। सभी मंत्रिमण्डल के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने सौंपे गये कर्तव्यों के निर्वहन करने में सफल हों और सफलता के नए क्षितिज स्पर्श करें।

Advertisements
Panchayat Voice

यूपी विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर ने भी दी बधाई

उधर, यूपी विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने भी नव गठित सरकार के मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री के रूप में एवं नव गठित सरकार के मंत्रीगण को शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी है।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Websiteपर बने रहें…

error: Content is protected !!