February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

देवरिया में कृषि मंत्री ने कहा-एक मंत्री के रूप में मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा

देवरिया पहुंचे पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खेती-किसानी की पहचान फावड़ा व ट्रैक्टर के साथ किया स्वागत

योगी सरकार 2.0 में कृषि मंत्री बनने के बाद पहली बार देवरिया पहुंचे सूर्यप्रताप शाही के स्वागत में ढोल-नगाड़े तो बजे ही। कृषि मंत्री के स्वागत में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खेती-किसानी की पहचान फावड़ा व ट्रैक्टर के साथ स्वागत किया। शहर के सुभाष चौक पर स्वागत में लाए गए ट्रैक्टर पर कृषि मंत्री ने बैठकर सांकेतिक रूप चलाया भी। यहां किसान मोर्चा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री को फावड़ा भेट किया।

स्वगत के बाद कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर हम सभी मिलकर ले जाएंगे और किसान कल्याण की योजनाओं का महायज्ञ अविरल जारी रखेंगे। मौका था स्वागत समारोह का। जनपद पहुंचे कृषि मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया।

Advertisements
Panchayat Voice

इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सबके स्नेह, आशीष और विश्वास से अपने निर्वाचन क्षेत्र पथरदेवा के चतुर्दिक विकास के लिए भरपूर प्रयास करूंगा। एक मंत्री के रूप में मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। मैं प्रदेश की अपनी सभी माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों को ये विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूर्ण करने और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने हेतु मैं दृढ़ संकल्पित रहूंगा।

यहा-यहा हुआ स्वागत

कृषि मंत्री बनने के बाद प्रथम देवरिया आगमन पर सूर्यप्रताप शाही का खरोह, गौरीबाजार, बैतालपुर, औरा चौरी, पुरवा चौराहा, सुभाष चौक नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, न्यू कालोनी दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण, रामपुर कारखाना, कंचनपुर, पथरदेवा बाजार, रामपुर धूस, ओलीपट्टी, मझौवा, बोलबम चौराहा, बंजरिया बाजार, रामपुर धौताल, बेलही, गुलहरिया चौराहा, तरकुलवा, सोनहुला रामनगर, बरवा सेमरा, वृंदावन-द्वारिका, मुसहरी, हरियापार, आनंद नगर चौराहा, देसही, पकड़ी वीरभद्र, अवरही, पिपरादौला कदम, पड़ौली-रामपुर दुल्लह, जंगल बेलवा, महुआडीह, बलटिकरा, सेखौना और परसौना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला के साथ स्वागत किया।

इन माननीयों ने किया स्वागत

सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा अंतर्यामी सिंह, जिलापंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, नपाध्यक्ष अलका सिंह, अरुण सिंह, संतोष त्रिगुणायक, अजय शाही, श्रीनिवास मणि, रविन्द्र कौशल किशोर, राजेन्द्र मल्ल, अम्बिकेश पाण्डेय, रामदास मिश्रा, जितेंन्द्र प्रताप राव, रामाशीष गुप्ता, बृजेश गुप्ता, जितेंन्द्र सिंह, संजय पाण्डेय, अरविन्द चौहान, जीवन पति त्रिपाठी, उमेश मल्ल, विजय श्रीवास्तव, रमेश सिंह, नरेंद्र मिश्रा, राजेश मिश्रा, पवन मिश्रा, राजन सोनकर, तेजबहादुर पाल, प्रवीण प्रताप मल्ल, निर्मला गौतम, भारती शर्मा, अभिजीत उपाध्याय, अजय उपाध्याय, भूपेन्द्र सिंह, अमित मोदनवाल, राजेश कुशवाहा, अवधेश सिंह, प्रेम अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, विजय सैनी, धीरज मिश्रा, गजेंद्र मणि, ग़ोविन्द बरनवाल, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, दिनेश गुप्ता, संजय गुप्ता, ग़ोविन्द चौरसिया, दिनेश शुक्ला,धनंजय राव, कुंअर राय, अभिषेक राय, नवीन सिंह, धनुषधारी मणि, रोहित राय, विजय सिंह, दिनेश पाण्डेय, संजय राव, गिरिजेश मणि, अमित सिंह, मारकंडेय गिरी, राजू भारती, शैलेश शर्मा, सुनील निषाद, विनय जायसवाल, मनमोहन सिंह अप्पू, सुजीत सिंह, विजय पंडित, शैलेन्द्र सिंह आजाद, अनिल मणि, हरीश तिवारी, काशीपति शुक्ला, अरुण मिश्रा, नीरज शाही बैरौना, रणविजय सिंह, मुकेश राय ने स्वागत किया।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Websiteपर बने रहें…

error: Content is protected !!