February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

UPTET Result Declared: UPTET 2021-22 का परिणाम जारी, यहां ऐसे देखें अपना UPTET रिजल्ट

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021-22 के परिणाम शुक्रवार, आठ अप्रैल, 2022 को घोषित कर दिए गए हैं। 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार था। यूपी बीईबी के द्वारा यूपी टेट के परिणाम यूपी डीईएलईडी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in के माध्यम से जारी किए गए हैं।

इससे पहले गुरुवार, सात अप्रैल, 2022 को विभाग ने UPTET 2021 की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी थी। जिन उम्मीदवारों ने यूपी टीईटी की परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी और अपना रिजल्ट तथा स्कोर कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यूपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 22-23 जनवरी, 2022 को किया गया था।

Advertisements
Panchayat Voice

 UPTET 2022 Result Declared परिणाम डाउनलोड करने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले यूपी डीईएलईडी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर प्रदर्शित ‘UPTET Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद दिए गए फील्ड कॉलम अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. अब यूपी परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे एक नजर देखे लें।
  5. इसके बाद उम्मीदवार यूपी टेट का परिणाम 2022 डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट और सॉफ्ट कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Websiteपर बने रहें…

error: Content is protected !!