February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

यूपी पुलिस सेवा संवर्ग के 34 पुलिस निरीक्षक को मिली पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यूपी पुलिस सेवा संवर्ग में पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात 34 अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कार्यवाही के प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों को भी समय से पदोन्नतियां प्रदान की जा रही हैं।

प्रदेश के जिन 34 पुलिस निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है, उनमें विजय प्रताप यादव, श्रीमती सुधा चौधरी, संजय कुमार सिंह, उमेश चन्द्र भट्ट, अनिल कुमार वर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, तेजेन्द्र यादव, दिनेश कुमार, नरसिंह नारायन सिंह, अभय कुमार सिंह, प्रभा सिंह, रमेश, जसपाल सिंह पवार, भुवनेश्वर पाण्डेय, अल्पना घोष, मंजू शुक्ला, राजकुमार सिंह यादव, राकेश कुमार सिसौदिया, राजीव सिरोही, संजीव कुमार, रंजन कुमार शर्मा, धर्मराज यादव, अंजना वर्मा, दिनेश कुमार पाठक, सतीश कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिंह, ऋषि कान्त शुक्ला, परशुराम त्रिपाठी, सुजीत कुमार दुबे, रवीन्द्र नाथ राय, विनोद कुमार यादव, अवनीश कुमार गौतम एवं सुजीत कुमार राय का नाम शामिल है।

Advertisements
Panchayat Voice

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Websiteपर बने रहें…

error: Content is protected !!