February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

पीएम और उद्योगपतियों की अगुवानी को लखनऊ तैयार, सीएम ने की ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-3.0 के तैयारियों की समीक्षा

उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाला राज्य बनने की दिशा में चल पड़ा है। औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश एक नया इतिहास रचने जा रहा है। 3 जून शुक्रवार को लखनऊ में ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 का आयोजन होने जा रहा है। इसके मद्देनजर यूपी की राजधानी लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपतियों की अगुवानी करने के लिए तैयार हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच कालीदास मार्ग पर बुधवार की शाम तक ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 की तैयारियों की समीक्षा की। सूबे के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मुख्यमंत्री को सभी तैयारियों की जानकारी दी। बताया कि उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी उद्योगपतियों और निवेशकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Advertisements
Panchayat Voice

औद्योगिक विकास मंत्री ने बताया कि जीबीसी-3 में 80 हजार करोड़ रुपए से अधिक निवेश की 1400 से अधिक परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। यह आयोजन उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करेगा। बैठक में जीबीसी-3 की कम्पेडियम का विमोचन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री के अलावा अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य प्रशासनिक अधिकारी, औद्योगिक विभाग, निवेश के अधिकारीगण कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए निर्धारित एजेंसी के एक्सपर्ट व टेक्निकल टीम के सदस्य सम्मिलित रहे।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास मंत्री व अधिकारियों की टीम के साथ दिरा गांधी प्रतिष्ठान भी गए, जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास मंत्री द्वारा कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री को प्रस्तुत किए जाने वाले डिजिटल प्रस्तुतिकरण (फिल्म) को भी देखा।

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Websiteपर बने रहें…

error: Content is protected !!