February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पार्टी की मासिक बैठक में कहा-2024 के लक्ष्य को फतह करने के लिए 24 घंटे करें काम

ANUPRIYA PATEL

2 जुलाई को पार्टी के संस्थापक यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल जी की भव्य जयंती मनाई जाएगी, विभिन्न दलों के कई दर्जन नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 फतह करने के बाद अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। अब हमें 2024 के लक्ष्य को फतह करना है। इसके लिए हम सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को 24 घंटे मेहनत करनी है। पार्टी की नीतियों एवं विचारों से प्रदेश की आम जनता को बताने की जरूरत है। तभी हम बड़े लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। यह विचार अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गुरुवार, 2 जून को लखनऊ के 1ए, मॉल एवेन्यू स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में व्यक्त किया। उन्होंने घोषणा की कि अगले महीने 2 जुलाई को पार्टी के संस्थापक यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल जी की भव्य जयंती मनाई जाएगी।

इस मौके पर सपा, बसपा, पीस पार्टी जैसे विभिन्न दलों से अपना दल (एस) में शामिल हुए नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी हित में ही प्रत्येक कार्यकर्ता का हित है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता अभी से 2024 के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाए।

Advertisements
Panchayat Voice

इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने संगठन की रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि आपलोगों की बदौलत आज अपना दल एस प्रदेश की तीसरी बड़ी पार्टी है। आपकी बदौलत ही आज में उत्तर प्रदेश सरकार का हिस्सा हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उनके सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दूंगा।

प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है पार्टी आज प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश विधान सभा में संख्या के लिहाज से भाजपा व सपा के बाद अपना दल एस ही है। इसे अभी बहुत आगे ले जाना है। इस मौके पर विधायक दल के नेता रामनिवास वर्मा, पूर्व कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार, विधायक जीत लाल पटेल, विधायक विनय वर्मा उपस्थित थे।

सलाहकार समिति का गठन:

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि इस मौके पर पार्टी की तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय सलाहकार समिति की घोषणा की गई। इस समिति में पूर्व राष्ट्रीय महासचिव जवाहर लाल पटेल एवं राजेंद्र प्रसाद पाल व वरिष्ठ नेता रामप्रकट पटेल शामिल हैं।

अन्य दलों के कई दर्जन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की:

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ अपना दल एस की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नेता :

ज्योति यादव- ब्लॉक प्रमुख , धनूपुर, सपा-प्रयागराज

शत्रुहन वर्मा- पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख, बसपा – अयोध्या

मेराजुद्दीन  (मक्खन)- बीडीसी, सपा –नैनी, प्रयागराज

मंगलेश मिश्रा – सामाजिक कार्यकर्ता – गोमती नगर, लखनऊ

विश्वनाथ वर्मा – जिलाध्यक्ष, युवा मंच, पीस पार्टी – बाराबंकी

सुरेश चंद्र गौतम – पूर्व जिलाध्यक्ष, बसपा – बाराबंकी

मो.शमीम खान – जिला सचिव, सपा-कानपुर

सुमेंद्र पोरवाल – पूर्व जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी- औरैया

नसीम अहमद कुरैशी- सामाजिक कार्यकर्ता- मीरजापुर

जितेंद्र कुमार रैकवार – सपा – झांसी

देवपाल – सपा – झांसी

राजपाल सिंह – सपा – झांसी

रविंद्र कुमार पटेल – सपा – झांसी

रमाकांत कुशवाहा – सपा – झांसी

प्रदीप कश्यप – सपा – कासगंज

सत्यदेव कश्यप – सपा – कासगंज

राहुल कश्यप – सपा – कासगंज

मंजू पटेल   – सपा – प्रयागराज

यह भी पढ़ें…पीएम और उद्योगपतियों की अगुवानी को लखनऊ तैयार, सीएम ने की ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-3.0 के तैयारियों की समीक्षा

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Websiteपर बने रहें…

error: Content is protected !!