February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

जब व्यक्ति स्वस्थ्य होगा तभी उसमें स्वस्थ्य मानसिकता का विकास होगा और देश-प्रदेश तरक्की करेगा : डॉ. महेश चौधरी

आगरा के पेंट खेड़ा गांव में कबड्‌डी प्रतियोगिता का अपना दल (एस) के चिकित्सा मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेश चौधरी ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खबर आगरा के पेंट खेड़ा गांव से है। यहां आयाेजित कबड्‌डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। बताया जाता है कि इस गांव में यह आयोजन वर्षों से होता चला रहा है। उसी कड़ी में रविवार को आयोजित इस खेल में गांव और आसपास के लोगों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इसके पहले खेल ग्राउंड पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अपना दल (एस) के चिकित्सा मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेश चौधरी ने कार्यक्रम के आयोजक अंकित जूरेल एवं पेंट खेड़ा गांव के प्रधान गौतम सिंह के साथ खेल का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, इसके बाद खेल की शुरुआत हुई।

खिलाड़ियों का हौसला आफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि कबड्‌डी का ही एक खेल ऐसा है कि इसके लिए किसी साधन की आवश्यकता नहीं होती, इस के लिए सिर्फ एक मैदान चाहिए होता है। यह खेल इस गांव की पुरानी परंपरा है, यहां वर्षों से कबड्‌डी का होता आ रहा है। कबड्‌डी का खेल हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है, व्यायाम होता है। इससे शरीर और मन दोनों स्वस्थ्य रहता है।

Advertisements
Panchayat Voice

उन्होंने कहा कि पहले के समय में दंगल होते थे, लोग अखाड़े में जाते थे, कुश्तियां लड़ते थे तब लोग स्वस्थ्य रहते थे। बीमारियां नहीं होती थीं, लेकिन आज हमलोग इसे छोड़ चुके हैं, जिसके कारण आज हमलोग तमाम बीमारियों से ग्रसित हैं। इसलिए हमारे जीवन में खेल भी उतने ही मायने रखते हैं, जितने और काम।

उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वस्थ्य होगा, तभी उसमें स्वस्थ्य मानसिकता का विकास होगा और देश-प्रदेश तरक्की करेगा। मुझे खुशी है कि इस गांव के युवा आज भी खेल की भावना से जुड़े हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि यह परंपरा आगे भी कायम रहेगी। इस अवसर पर अपना दल (सोनेलाल) फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष अशोक यादव, युवा मंच के अध्यक्ष रनवीर धाकरे, एवं बॉबी जाट, धीरज सिकरवार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Websiteपर बने रहें…

error: Content is protected !!