February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

देवरिया में भूमि विवाद में वृद्ध पर फावड़ा से हमला, मौत

एक वर्ष से चल रहा था जमीनी विवाद, उसी विवादित जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर कहा सूनी दौरान दुसरे पक्ष के व्यक्ति ने फावड़ा से मृतक रामनगीना के सिर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया

यूपी के देवरिया से एक बड़ी खबर है  सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा मेहड़ा गांव में गुरुवार की सुबह जमीन के विवाद में एक 60  वर्षीय वृद्ध पर फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सीओसीटी श्रीयश त्रिपाठी मौके पर पहुच मामले की छानबीन में जुट गए।

पुरवां मेहड़ा निवासी नगीना यादव 60 वर्ष पुत्र स्व. रामजी यादव का एक व्यक्ति से बीते एक वर्ष से जमीन का विवाद चला आ रहा था। गुरुवार को उसी जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर कहा सूनी होने लगी। देखते देखते विवाद ज्यादा बढ़ गया। इसी बीच दुसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने नगीना यादव के सिर पर फावड़ा से जबरदस्त प्रहार कर दिया,जिससे नगीना यादव जमीन पर गिर गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया। घटना से जहां गांव में सनसनी फैल गई। उधर सूचना मिलते ही सीओसीटी श्रीयश त्रिपाठी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए।

Advertisements
Panchayat Voice

सीओसीटी श्रीयश त्रिपाठी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें…

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!