February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

गुजरात में जहरीली शराब से मारे गए लोगों के मामले को लेकर संजय सिंह कर रहे थे विरोध, राज्यसभा से इस सप्ताह के लिए निलंबित

sanjay singh

आप सांसद संजय सिंह राज्यसभा से इस सप्ताह के लिए निलंबित, अब तक निलंबित 20 सांसद देंगे धरना, गुजरात में जहरीली शराब से मारे गए लोगों के मामले को लेकर संजय सिंह कर रहे थे विरोध, चेयर की ओर फेंका कागज

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सदन में नारे लगाने, कागज फाड़कर चेयर की ओर फेंकने के आरोप में एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। गुजरात में नकली शराब पीने से मारे गए लोगों के मामले को लेकर संजय सिंह सदन में विरोध जता रहे थे। इससे पहले मंगलवार को राज्यसभा में अलग-अलग दलों के 19 सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। इस सप्ताह मानसून सत्र में हंगामा करने वाले राज्यसभा के 20 और लोकसभा के 4 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है।

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने घोषणा की कि भोजनावकाश के बाद कार्यवाही के दौरान आम आदमी पार्टी के सदस्य संजय सिंह ने अशोभनीय आचरण किया था। उन्होंने आसन के निर्देशों का भी उल्लंघन किया और कागज फाड़कर उनके टुकड़े आसन की ओर फेंका। संजय सिंह का आचरण सदन की गरिमा के विरूद्ध था।

Advertisements
Panchayat Voice

50 घंटे तक देंगे धरना:

निलंबित सांसदों ने 50 घंटे तक बारी-बारी से धरना देकर निलंबन का विरोध करने का फैसला किया है। ये सभी सांसद संसद स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरना देंगे।

                                                                           आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!