February 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

स्वास्थ्य मेले में दो डॉक्टर रहे अनुपस्थित, डीएम ने एक दिन के वेतन कटौती के साथ दिया कारण बताओ नोटिस

देवरिया जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने न्यू पीएचसी, पैना में आयोजित स्वास्थ्य मेले का औचक निरीक्षण किया किया, जिसमें दो डॉक्टर अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने दोनों अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि न्यू पीएचसी पैना में डॉ पीएन तिवारी तथा डॉ सिद्धार्थ गुप्ता बिना किसी पूर्व सूचना के स्वास्थ्य मेले में अनुपस्थित मिले हैं। इन दोनों डॉक्टरों का यह कृत्य शासन की प्राथमिकता के कार्य में लापरवाही को दर्शाता है। इन दोनों को एक दिन की वेतन कटौती के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Panchayat Voice

                                                                              आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!