February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

आजादी की 75वीं वर्षगांठ : भारत माता की जय और “वन्दे मातरम् के जय घोष से गूंज उठा शहर, लहराया तिरंगा

नप अध्यक्ष अल्का सिंह ने कहा- हम सौभाग्यशाली हैं कि हमसब मिलकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं

देवरिया। भारत माता की जय और “वन्दे मातरम् के जय घोष से पूरा शहर गूंज उठा। मौका आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में निकाली गई तिरंगा रैली का था। नप अध्यक्ष, सभासद, अधिकारी, कर्मचारी और इन्दिरा गांधी बालिका इण्टरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं के हांथों में लहराता तिरंगा गौरवांनवित कर रहा था।

रैली को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अल्का सिंह ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमसब मिलकर आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। हम मोदी जी एवं योगी जी के सफल नेतृत्व में उनके संकल्पों को पूरा करने हेतु कटिवद्ध है। हमारा प्रयास रहे कि आज से 17 अगस्त तक के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हर घर तिरंगा लहराए कोई भी घर तिरंगा से वंचित न रह जाए।

Advertisements
Panchayat Voice

गुरुवार की सुबह 7 बजे निकाली गई तिरंगा रैली नगर पालिका रोड, तहसील चौक, अमन गेट स्टेशन रोड, मोतीलाल रोड, जलकल रोड व पोस्टमार्टम चौराहा होते हुए कचहरी चौराहा स्थित शिव मन्दिर से राघव नगर, रामलीला मैदान होते हुए मालवीय रोड, सुभाष चौक पर समाप्त हुई। अमन गेट, जलकल गेट व पोस्टमार्टम चौराहा पर स्थानीय सभासद ने पुष्प वर्षा कर रैली के प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया। पोस्टमार्टम चौराहा स्थित चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा व सुभाष चौक पर स्थित नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का नप अध्यक्ष और सभासदगणों ने माल्यार्पण किया।

तत्पश्चात् संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश व नगर पालिका देवरिया के सौजन्य से टाउनहाल स्थित ऑडिटोरियम में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन इन्दिरा गांधी इण्टरमीडिएट कॉलेज के संगीत अध्यापक राम प्रताप सिंह चौहान ने किया। गोरखपुर के लोक गायक मनोज मधुर ने देशभक्ति गीत गाकर दर्शकों को रोमांचित कर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी ओर जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!