February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

आरडी कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया, छात्राओं ने छात्र भाईयों के कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

देवरिया : आरडी कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व विद्यालय में पर्व मनाया। विद्यालय की छात्राओं ने छात्र भाईयों के कलाई पर रक्षा-सूत्र बांध कर बहनों ने भाईयों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना कीं।

खबर के मुताबिक बताया जाता है कि देवरिया जनपद के भुजौली रोड स्थित आरडी कान्वेंट स्कूल में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Advertisements
Panchayat Voice

उक्त विद्यालय के प्रथम, द्वितीय व तृतीय ब्रांच पर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। एक दिन पूर्व विद्यालय परिसर में हुए इस आयोजन में नन्हे-मुन्हे बच्चों ने हर्षोल्लास के बीच रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने छात्र भाईयों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांध एक दूसरे को बधाई दी। यह मनोरम दृश्य वहां मौजूद लोगों का मनमोह लिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक एसबी शुक्ला सहित शिक्षिकाएं व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!