February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

14 को मुख्य निर्वाचन आयुक्त करेंगे बीएलओ से वर्चुअल संवाद

देवरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी 14 सितम्बर, 2022 को 12.00 (PM) बजे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केन्द्र पदाधिकारियों के सक्रिय कार्यकरण, नवाचारों एवं क्षेत्रीय अनुभवों पर आधारित बीएलओ पत्रिका का लोकार्पण मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रस्तावित है। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा विभिन्न राज्यों के मतदान केन्द्र पदाधिकारियों से संवाद भी किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम का यूट्यूब लिंक https://youtu.be/vNI2qtQD5VA  है। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त अवसर पर जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों के बीएलओ को इस लिंक के माध्यम से जुड़ने के लिए निदेशित कर दिया गया है।

                                                                                                 आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

Advertisements
Panchayat Voice
error: Content is protected !!