February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

राम छबिला यादव का जीवन संघर्षों का खुला दस्तावेज है : सांसद

देवरिया (यूपी)सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान रखने वाले स्व. राम छबिला यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर उनके पैतृक आवास कतरारी के छेरिहवां टोला में बेटी बचाओ‚ बेटी पढ़ाओं विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में बेटियों को शिक्षा की कड़ी में जोड़े जाने पर बल दिया गया। इस दौरान गरीबों को वस्त्र वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष यादव व संचालन छोटे मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी‚ जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीशचंद्र तिवारी व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अलका सिंह ने स्व. राम छबीला के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर सांसद ने स्व. राम छबीला के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी में रहने के बाद भी राम छबिला गरीबों, असहायों और पीड़ित मानवता के मसीहा थे। उनका जीवन संघर्षों का खुला दस्तावेज है।

Advertisements
Panchayat Voice

सांसद ने कहा कि उनकी सोच गरीब बेटियों को शिक्षित करने की हमेशा रही। इसके लिए वे विद्यालय स्थापित कर बेटियों को निशुल्क शिक्षा देने का कार्य करते थे आज उनके न रहने पर उनके बेटे उनके सपनों को पूरा कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि समाजवाद की अलख जगा कर उन्होंने क्षेत्र के विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए।

पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि कृषि विभाग में रहते हुए शिक्षा के प्रति उनका काफी लगाव था। आज उनका सपना पूरा हो रहा है। पूर्व विधायक डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि समाज में नारी समान व उनको सुरक्षा देने हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि उनके विचार वर्तमान समय में पूर्ण रूप से प्रासंगिक हैं, जिसका अनुसरण उनके बेटे कर रहे हैं।

कार्यक्रम के संयाोजक उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान उपकृषि निदेशक विकेश कुमार‚ जिला भूमि संरक्षण अधिकारी घनश्याम वर्मा, रामा यादव, अभय वर्नवाल, दिवाकर पांडेय, सुनील कुमार अखिलेश यादव, धनन्जय यादव, जवाहिर यादव, हीरा यादव, मदन मिश्र,, विजय पटेल, वशिष्ट नारायण, श्याम देव, विद्या निवास, रामा लाल निराला, सबरे आलम, तेज प्रताप मौजूद रहे।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!