February 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

देवरिया बीआरडी पीजी कालेज में विविधता में एकता शीर्षक पर हुए कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाए हुनर हुई पुरस्कृत

देवरिया। बीआरडीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर शरद चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को विविधता में एकता शीर्षक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गीत, भाषण, पेंटिंग, रंगोली तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में अंजली पांडे प्रथम स्थान, पल्लवी मिश्रा द्वितीय स्थान तथा साक्षी द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अलका पटेल प्रथम स्थान, शिवांगी द्वितीय स्थान तथा रोशन चौहान तृतीय स्थान प्राप्त किया। गीत में श्रुति दुबे प्रथम स्थान और सनी गोंड द्वितीय स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनम, द्वितीय स्थान राधा तथा तृतीय स्थान ऋषभ ने प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में चित्रांशु का ग्रुप प्रथम तथा नवीन शर्मा का ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा। इस कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ अभिनव सिंह तथा सह आयोजन सचिव डॉ भावना सिन्हा रहीं। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में डॉक्टर संध्या उपाध्याय, डॉक्टर समरेंद्र बहादुर शर्मा, डॉक्टर हृदय कुमार, डॉक्टर प्रद्योत सिंह, डॉक्टर सुधीर कुमार, डॉ वीके पांडेय, डॉ शुभम मिश्रा, डॉ प्रतिभा यादव, डॉ सानिया त्यागी ने कार्य किया। कार्यक्रम में डॉक्टर रामप्रीत मणि त्रिपाठी, डॉक्टर के के ओझा, डॉ प्रदीप द्विवेदी, श्री लवानिया, डॉक्टर विकास कुमार तथा आदि शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisements
Panchayat Voice

                                                                              आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!