March 21, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

‘महिलाओं के सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार संवेदनशील’

uttar pradesh govt

मुख्य सचिव ने महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारिता के लिए सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को किया सम्बोधित

लखनऊ।  मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने एक स्थानीय होटल में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित किया।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि देश की आबादी में 50 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं का है, इन्हें मुख्य धारा से जोड़ने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उनमें आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनाया जाए।

Advertisements
Panchayat Voice

उन्होंने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः। अर्थात जहां नारी की पूजा की जाती है, उसका सम्मान किया जाता है वहां देवताओं का वास होता है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिये प्रदेश सरकार बेहद संवेदनशील है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी व स्वरोजगार योजनाओं में व्यापक स्तर पर महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किये गये हैं। इसके अलावा मिशन शक्ति अभियान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसी विभिन्न योजनायें चलायी गई हैं।

उन्होंने कहा कि नई सोच के जरिए मौजूदा व्यवस्थाओं में विचार करने की जरूरत है। महिलाओं के समक्ष कई सारी चुनौतियां है। महिलाओं के प्रति रूढ़ीवादी मानसिकता और मौजूदा शक्ति संरचनाओं में बदलाव की आवश्यकता है। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण में पुरुषों को समान भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में सचिव महिला कल्याण अनामिका सिंह समेत विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रों शासित प्रदेशों से आयें अधिकारी उपस्थित थे।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!