February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

सहजता-सरलता और विद्वता के प्रतीक थे पं. केशरी नाथ त्रिपाठी : सीएम योगी

प्रयागराज पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

प्रयागराज (यूपी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रयागराज पहुंचकर पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल व यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पं. केशरी नाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी। सीएम ने उन्हें सहजता, सरलता, विद्वता और समन्वय का प्रतीक बताया। पं. त्रिपाठी का रविवार की सुबह प्रयागराज में निधन हो गया।

सीएम ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, नेता व विचारक थे। पार्टी ने जो भी दायित्व सौंपा, उन्होंने उसका सफलतापूर्वक निर्वहन किया। एक विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, समाज के सभी तबके को साथ लेकर चलने का सामर्थ्य, उत्कृष्ट अधिवक्ता, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल के रूप में सभी दायित्वों का उन्होंने सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

Advertisements
Panchayat Voice

पं. त्रिपाठी रविवार प्रातः 89 वर्ष की उम्र में वह भौतिक देह को छोड़कर परम धाम की यात्रा पर प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर शासन व प्रदेश की जनता की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पं. केशरी नाथ त्रिपाठी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके पुत्र नीरज त्रिपाठी समेत शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!