March 21, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

40-50 जिलाध्यक्षों को बदलने की तैयारी में भाजपा, दावेदारों के नाम 15 जुलाई को सौपेंगे पर्यवेक्षक

लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर भाजपा ने जिलास्तर पर कील कांटों को दुरुस्त करने की मुहिम को तेज कर दी है। सूत्रों की मानें तो पार्टी यूपी में 40 से 50 जिलाध्यक्षों को बदलने की तैयारी में है। संकेत है कि लंबे समय से जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज पदाधिकारियों को चलता किया जाएगा। जो जिलाध्यक्ष या महानगर अध्यक्ष एमएलसी बन गए हैं उन्हें मदमुक्त किया जाएगा और वैसे जिलाध्यक्ष जो निष्कृय हैं और उनके खिलाफ गंभीर शिकायतें हैं उन्हें भी हटाया जाएगा।

प्रदेश भाजपा हाईकमान के निर्देश पर नियुक्त पर्यवेक्षक जिलाध्यक्षों के लिए दावेदारों के 3-3 नामों के पैनल की गोपनीय रिपोर्ट 15 जुलाई को प्रदेश महामंत्री (संगठन) को सौपेंगे। इसके आधार पर जनपद स्तरीय संगठन में बदलाव की कार्रवाई तेज हो जाएगी। आपको बता दें कि भाजपा ने जनपद स्तर पर सांगठनिक बदलाव तो पहले ही होने थे, लेकिन पहले निकाय चुनाव और फिर महाजनसर्पक अभियान के कारण इसे टाला जाता रहा।

Advertisements
Panchayat Voice

हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में प्रदेश मुख्यालय पर हुई बैठक में इसका खाका खींच गया था। 15 जुलाई तक बढ़ाए गए महाजनसर्पक अभियान के बाद जनपदों के संगठन में फेरबदल के संकेत दिए गए थे। भाजपा ने पूरे प्रदेश को सांगठनिक दृष्टि से 98 जनपदों में बांटा है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा कुछ अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को जनपदों में पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। अपनी रिपोर्ट में पर्यवेक्षक को इस बात का उल्लेख करना होगा कि जनपद संगठन में बदलाव की आवश्यकता है। पर्यवेक्षकों को सरल, सहज तरीके से बातचीत करके फीडबैक लेने की नसीहत और एक दूसरे की बात को किसी से साझा नहीं करने की हिदायत दी गई थी।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!