February 6, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

बिहार : समस्तीपुर में बड़ी वारदात, कोर्ट में पेशी पर लाए गए दो कैदियों को बदमाशों ने मारी गोली

बिहार : समस्तीपुर से एक बड़ी वारदात की खबर है। यहां कोर्ट में पेशी पर लाए गए दो कैदियों को बदमाशों ने गोली मार दी। कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कैदियों की जान बच गई है, लेकिन वे जख्मी हैं। उनका इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। गोली चलने की सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया और आनन-फानन में दोनों जख्मी कैदियों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस इस वारदात की तहकीकात में जुट गई है।

बताया जाता है कि बदमाशों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब दोनों कैदियों को कोर्ट हाजत से कोर्ट रूम ले जाया जा रहा था। मौके का फायदा उठाते हुए चार की संख्या में बदमाशों ने टारगेट करते हुए ताबड़तोड गोलीबारी शुरू कर दी।

Advertisements
Panchayat Voice

जख्मी की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकहैदर गांव के प्रभात कुमार चौधरी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभात तिवारी के रूप में की गई है। शराब मामले में बंद दोनों कैदियों की कोर्ट में पेशी थी। दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में हुई इस घटना से लोग दहशत में आ गए थे। पुलिसिया व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

उधर, भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने हाई सिक्यूरिटी जोन में हुई गोलीबारी की घटना की निंदा की है। कहा कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और गोलीबारी करने वाले बदमाशों की अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिए।

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

(आपका सहयोग ही हमारी ताकत है और आपका स्नेह संबल)

error: Content is protected !!