February 7, 2026

खबरी चिरईया

नजर हर खबर पर

पटना से विंध्याचल आए दर्शनार्थियों की बोलेरो खाई में गिरी, बाल-बाल बचे

मिर्जापुर (यूपी)। विंध्याचल से हादसे की एक खबर है। पटना से आए दर्शनार्थियों की बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। वाहन में सवार सभी बाल-बाल बचे गए हैं, उन्हें हल्कि चोटें आईं हैं। पलिस की मदद से पटना (बिहार) के गरदानी बाग निवासी आशुतोष रंजन समेत चारों घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का उपचार किया गया। बताया गया है कि आशुतोष रंजन अपनी पत्नी ममता और दो बच्चों के साथ माता विंध्यवासिनी का दर्शन करने गुरुवार को आए थे।

बताया गया कि विंध्याचल में दर्शन करने के बाद वह परिवार के साथ अपनी बोलोरो से त्रिकोण यात्रा पर निकल गए। मां काली का दर्शन करने के बाद वह अष्टभुजा मंदिर पहुंचे। गेस्ट हाउस मार्ग से दर्शन कर लौटते समय ढलान पर अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया और सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी को बचाने में बोलेरो खाई में गिर पड़ी। पहाड़ी खाई में गिरने से वाहन सवार जख्मी हो गए। मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजा। जेसीबी के माध्यम से खाई में पलटी बोलेरो को निकाला गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया।

Advertisements
Panchayat Voice

आगे की खबरों के लिए आप हमारे Website पर बने रहें…

error: Content is protected !!